
-जनपद क्रिकेट की उपलब्धि
-अजीत सिंह को मिली अंडर-19 की जिम्मेदारी तो प्रवेंद्र कुमार यादव को अंडर-17 की


शशिकांत ओझा
बलिया : 68वीं विद्यालय खेल प्रतियोगिता के प्रादेशिक क्रिकेट टीम चयनकर्ताओं की सूची आयोजन मंडल द्वारा जारी की गई है। इस सूची में बलिया के वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी और जानकर शिक्षक प्रशिक्षकों को स्थान मिला है। प्रदेश स्तरीय टीम अंडर -19 चुनने का कार्य जहां अजीत सिंह “बाबू” करेंगे वहीं अंडर-17 टीम चुनने की जिम्मेदारी प्रवेंद्र कुमार यादव को मिली है।

डॉ भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय कीड़ा संस्थान अयोध्या के प्राचार्य ने संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल को चयनकर्ताओं की सूची प्रेषित किया है। प्रदेश स्तरीय टीम चयनकर्ताओं की सूची में अंडर-19 के लाए बलिया जनपद के कमरिया बाबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवलवीर के शिक्षक, जिले के वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी, चयनकर्ता, प्रशिक्षणकर्ता अजीत सिंह “बाबू” का नाम है वहीं अंडर-17 चयनकर्ताओं की सूची में राजकीय उमा विद्यालय बछईपुर के शिक्षक वरिष्ठ क्रिकेट कोच प्रवेंद्र कुमार यादव को सूची में शामिल किया गया है। अजीत सिंह इससे पहले भी जनपद स्तरीय, मंडल स्तरीय, और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए क्रिकेट टीम के चयनकर्ता की भूमिका निभा चुके हैं। वहीं प्रवेंद्र के क्रिकेट ज्ञान से जनपद के खिलाड़ी और जिले का क्रिकेट निखर रहा है।