Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

प्रख्यात कवि शशि प्रेमदेव के नए काव्यसंग्रह “कितना कुछ करना है मुझको” का विमोचन

-साहित्य जगत की उपलब्धि

-दिल्ली के बिग सी मीडिया हाउस के भव्य स्टूडियो में आयोजित हुआ विमोचन कार्यक्रम

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया। जनपद के सुपरिचित प्रख्यात कवि एवं लेखक तथा कुंवर सिंह इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य शशि कुमार सिंह ‘शशि प्रेमदेव’ के नये काव्यसंग्रह ‘कितना कुछ करना था मुझको.’ का विमोचन हुआ। विमोचन दिल्ली के बिग सी मीडिया हाउस के भव्य स्टूडियो में आयोजित हुआ। सर्व भाषा प्रकाशन से प्रकाशित इस पुस्तक में मुक्त छंद की लयात्मक कविताओं, गीतों के अलावा कुछ गजलें भी संकलित हैं। 

विमोचन के कार्यक्रम में पुस्तक के प्रकाशक के अलावा सुप्रसिद्ध एंकर, भोजपुरी अभिनेता व गजलकार मनोज भावुक, चर्चित साहित्यकार एवं पाती पत्रिका के संपादक डा०अशोक द्विवेदी, बिग सी मिडिया के प्रमुख प्रगति द्विवेदी, प्रख्यात कवि व समालोचक डा० ओम निश्चल, साहित्यकार डॉ हरेराम पाठक, श्रीमती रमा द्विवेदी, श्रीमती मंजू सिंह आदि उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व भोजपुरी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली भोजपुरिया समाज के संस्थापक अजीत दुबे ने किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking