
-केंद्रीय गृहमंत्री की जनसभा
-पूर्व विधायक संजय यादव के आवास पर हुई तैयारी की समीक्षा बैठक
-क्षेत्रीय अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य डा. धर्मेंद्र सिंह रहे समीक्षा अधिकारी

शशिकांत ओझा
बलिया : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सिताबदियारा जनसभा को लेकर भाजपा कितनी गंभीर है सोमवार को सिकंदरपुर में उस वक्त देखने को मिला जब क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने बैठक कर तैयारी की समीक्षा किया। बेहतर यह रहा कि उन्होंने तैयारी को शत प्रतिशत अंक दिया। बैठक पूर्व विधायक संजय यादव के आवास/ कार्यालय पर संपन्न हुई।

सिकंदरपुर-बेल्थरारोड मुख्य मार्ग पर सुबह से ही मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में लोगों को ले जाने की तैयारी चल रही थी। भाजपा सिकंदरपुर की टीम पूर्व विधायक के नेतृत्व में जुटी थी। अचानक भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष एमएलसी डा. धर्मेंद्र सिंह पहुंच गए। विधान परिषद सदस्य ने जिम्मेदार कार्यकर्ताओं संग तैयारी की समीक्षा शुरू कर दी। कितने लोगों को ले जाने का लक्ष्य है। क्या तैयारी है। सहित आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा किया। बाल में क्षेत्रीय अध्यक्ष अपनी समीक्षा में तैयारी से संतुष्ट दिखे और सिकंदरपुर विधानसभा और पूर्व विधायक को पूरे नंबर दिए। पूर्व विधायक संजत्र यादव ने कहा कि सिताबदियारा में सिकंदरपुर सबसे मजबूत स्थिति में दिखेगा।