Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बागी बलिया की बेटी स्मृति सिंह को मिली अखिल भारतीय पंचायत परिषद की बड़ी जिम्मेदारी

-स्मृति सिंह बनीं राष्ट्रीय महामंत्री

-परिषद के राष्ट्रीय मुख्य महामंत्री एसएस विजय मिश्र ने किया मनोनीत 

-मनोनयन के साथ ही सौंपा पूर्वोत्तर भारत प्रभारी पद का दायित्व भी

शशिकांत ओझा

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद की नवगठित नगर पंचायत रतसर कला की निवर्तमान ग्राम प्रधान स्मृति सिंह को पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्य करने वाली स्वायत्तशासी संस्था अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया है। संस्था के राष्ट्रीय मुख्य महामंत्री एसएस विजय मिश्रा ने पत्र तथा टेलिफोन के माध्यम से उन्हें यह जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर भारत का प्रभार सौपा है। 

देश भर के पंचायतों के हितों के लिये 1958 से कार्यरत अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री बलवंत राय मेहता तथा भारतरत्न जयप्रकाश नारायण, गुलजारी लाल नन्दा, लाल बहादुर शास्त्री आदि इसके संस्थापक सदस्य रह चुके हैं। मूलतः बलिया जिले के गड़वार ब्लाक के रतसर कला ग्राम पंचायत जो अब नगर पंचायत बन चुकी है की निवर्तमान ग्राम प्रधान स्मृति सिंह के पिता स्व. अखण्डानन्द सिंह गड़वार ब्लाक के वर्षों तक ब्लाक प्रमुख तथा बाबा स्व. सहजानंद सिंह डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं।

वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा बलिया के जिला सचिव के पदों के दायित्वों का निर्वहन कर रही तथा लखनऊ विश्वविद्यालय से मैनेजमेंट की डिग्री प्राप्त स्मृति सिंह को ग्राम पंचायत में उनके रचनात्मक व सामाजिक कार्यों के लिये उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री महाराष्ट्र, मुख्यमंत्री गोवा तथा राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश सहित अनेकों विश्वविद्यालयों, ख्यातिप्राप्त सामाजिक संस्थाओं, जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। पूर्व मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विडिओ कान्फ्रेंसिंग द्वारा वार्ता के क्रम मे स्मृति सिंह के हेल्पलाइन में क्षेत्रीय भाषाओं में बात करने के दिये सुझाव पर सहमति जताते हुये तत्काल भोजपुरी व बुंदेलखंडी भाषा मे अपनी शिकायत हेल्पलाइन पर दर्ज कराने की व्यवस्था की थी। अपनी बडी बहन दीप्ति सिंह के साथ समाजहित मे देहदान तथा कैंसर पीड़ित महिलाओ के लिए अपने बाल दान कर चुकी स्मृति सिंह के अतिप्रतिष्ठित एआईपीपी के राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत होने पर पूर्वांचल के पंचायत प्रतिनिधियों व सामाजिक संस्थाओ ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking