Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

हौसला बुलंद नकाबपोश बदमाशों एक एक व्यक्ति को उसके घर से किया अपहरण

-मामला सुखपुरा थाना क्षेत्र का
-अपहरणकर्ताओं ने अपहृत व्यक्ति के परिजनों से की मारपीट भी
-पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल का मुआयना, परिजनों से बातचीत

Advertisement
7489697916 for Ad Booking


शशिकांत ओझा


बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के घौसौती गांव में हथियारबंद नकाबपोश हौसला बुलंद बदमाशों ने 55 वर्षीय व्यक्ति का उसके घर से ही अपहरण कर लिया। बदमाशों ने 55 वर्षीय व्यक्ति का न केवल अपहरण किया बल्कि परिजनों की पिटाई भी किया। घटना शनिवार की रात्रि दो बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। रविवार की सुबह पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का जायजा तथा परिजनों से बातचीत कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।


मिली जानकारी के अनुसार सुखपुरा थाना क्षेत्र के घोसौती गांव निवासी अजय तिवारी अपने आटा चक्की में आटा की पिसाई कर रहे थे। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन तथा 15-20 बाइक पर सवार होकर हथियारबंद हौसला बुलंद बदमाश पहुंचे तथा अजय तिवारी को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगे। शोरगुल सुनकर अजय तिवारी की पत्नी बचाव के लिए आई। जिसे बदमाशों ने मारपीटकर तथा धक्का देकर गिरा दिया और अजय तिवारी को लेकर चले गए। अजय तिवारी के पुत्र महामृत्युंजय तिवारी ने बताया कि रात को यह लोग बाइक से हार्न मार रहे थे। मेरे पिता आटा की पिटाई कर रहे थे, मेरी मां चौकी पर बैठी थी। वे लोग आये मेरी मां के साथ मारपीट किए और पिताजी को लेकर चले गए।


इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि परिजनों से बात हुई है। उनका कहना है कि रात को 2:00 बजे 10-15 मोटरसाइकिल तथा एक फोर व्हीलर पर कुछ लोग आए थे। जिनमें कुछ लोगों को उनके द्वारा पहचानना भी बताया गया है। इस स्थान के अजय तिवारी उनको अपने साथ ले गए हैं। बताया कि 29 तारीख को यहां कोई बारात आई हुई थी। तो कुछ लोग यहां गुप्ता जी की दुकान जो अजय तिवारी के घर के सामने है सिगरेट आदि खरीदने के लिए आए थे। दुकान बंद होने के कारण वे लोग यहां टॉयलेट वगैरह करने लगे तो उनके द्वारा टोका गया जिस पर मारपीट हुई थी। सुबह जब यह मामला थाने गया था तो समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। तथा उसमें दो लोगों के खिलाफ कार्यवाही भी हुई थी। उनका चालान भी किया गया था। इस घटना की पृष्ठभूमि में जो कि परिजन बता रहे हैं। बाकी जनपद की सारी टीमें लगी हुई हैं। पता किया जा रहा है कि क्या है। जो संदिग्ध लोग हिरासत में लिए गए हैं। उनसे भी पूछताछ चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking