Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने किया ध्वजारोहण और पौधरोपण

-स्वतंत्रता दिवस

-झंडा फहराने के बाद सभी ने दी एक दूसरे को आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई

-झंडा फहराने के बाद पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस लाइन में पौधरोपण

बलिया : 76वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर द्वारा पुलिस लाईन में ध्वजारोहण किया गया। उसके उपरान्त सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस बल एक अनुशासित बल है। जिसके कन्धों पर बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं। हम सबको चुनौतीपूर्ण दायित्वों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाना होता है। 

कहा वर्तमान समय कानून व्यवस्था को बनाए रखने सहित अन्य चुनौतियों का सामना जिस तन्मयता व निष्ठा से आप सबने मिल कर किया और कर रहे हैं उसकी प्रंशसा हर तरफ हो रही है। हमें अपने आपको हमेशा ऊर्जावान रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहना है। कभी भी अपने आपको हतोत्साहित नहीं करना चाहिए। कल और आज कुछ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र सहित विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया उन सभी को बधाई परन्तु ऐसा नहीं है कि जो पुरस्कृत नहीं किये जा सके वो अच्छा काम नहीं कर रहे हैं, हम सब मिलकर एक टीम भावना से कार्य कर रहे हैं और उसका परिणाम भी सबके सामने स्पष्ट रूप से दिख रहा है। प्रत्येक पुलिस अधिकारी पूरे पुलिस बल का प्रतिनिधित्व करता है उसके द्वारा किया गया किसी भी प्रकार का सराहनीय कार्य व व्यवहार उसके व्यक्तिगत मान सम्मान को बढाता ही है साथ में पुलिस बल के गौरव को भी बढ़ाता है। उन्होंने कहां कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि उस जगह हमें सेवा करनें का दायित्व मिला है जो धरती वीर शहीद जवानों की गाथाओं से भरी पड़ी है। आज सभी शपथ लें कि अपने दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी से करेंगे। सराहनीय कार्य करनें वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण को मिष्ठान वितरित किया गया। पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्यों के साथ ही समस्त जनपद व देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दी गयी। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में वृक्षारोपण किया गया। जनपद के प्रत्येक थानों, चौकियों व कार्यालयों पर स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ पर ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस के पर्व को मनाया जा रहा तथा एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

रेलवे स्टेशन पर निकली तिरंगा यात्रा

आजादी के अमृत महोत्सव के पर्व पर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद बलिया के रेलवे स्टेशन से तिरंगा यात्रा निकाली गयी। आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा छोटे- छोटे बच्चों के साथ मिठाइयाँ व चॉकलेट वितरण करते हुए उत्सव मनाया। 76वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में  पुलिस ग्राउंड  से तिरंगा यात्रा प्रारम्भ हो कर बलिया स्टेशन पर समाप्त हुई । इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा  बलिया स्टेशन पर छोटे- छोटे बच्चों को मिठाई व चॉकलेट वितरित किया गया। इस यात्रा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बलिया , क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थिति रहे।  

Advertisement

7489697916 for Ad Booking