-मिली बड़ी जिम्मेदारी
-नगर पालिका परिषद बलिया और नगर पंचायत बांसडीह में की जिम्मेदारी
शशिकांत ओझा
बलिया : जिले की सभी नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों में हो रहे निकाय चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रभारी नियुक्त कर दिया है। वरिष्ठ नेता सुशील कुमार पांडेय कान्हजी को पार्टी ने अहम जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें बलिया नगर पालिका और बांसडीह नगर पंचायत में चुनाव प्रभारी की अहम जिम्मेदारी दी गई है।
सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव द्वारा शनिवार को जारी की गई सूची के अनुसार बलिया नगर पालिका के लिए साथी रामजी गुप्ता, परवेज रोशन, सुशील कुमार पांडेय कान्हजी, राजेश गोंड, रविंद्र नाथ यादव, रामनाथ पटेल, विजयशंकर यादव मंगोलपारी व अनिल खरवार को चुनाव प्रभारी बनाया गया है।
वहीं रसड़ा नगर पालिका के लिए विजयशंकर यादव, बीरबल राम, सुशीला राजभर, अमलेश चौहान, बदरुदुज्जा उर्फ बब्लू व श्रीभगवान उर्फ बंधू को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। बांसडीह नगर पंचायत के लिए श्रीभगवान वर्मा व सुशील कुमार पांडेय कान्हजी को प्रभारी बनाकर भेजा गया है। जबकि बेल्थरारोड के लिए इरफान, मतलूब अख्तर, शमशाद बांसपारी व राजनाथ यादव को प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। नगरा के लिए इरफान अहमद, रामगोविंद प्रजापति, इरशाद मास्टर, जयप्रकाश यादव व बब्बन यादव, चितबड़ागांव के लिए दिनेश यादव, कृष्णा प्रधान, राज साहनी व मंगल वर्मा, मनियर के लिए मो एजाज, रामशंकर यादव व अवधेश राजभर मास्टर, बैरिया के लिए रामेश्वर पासवान, अरविंद नाथ तिवारी, कालीचरण बिंद को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। जिलाध्यक्ष राजमंगल व निवर्तमान महासचिव राजन कन्नौजिया सभी चुनाव क्षेत्रों में पर्यवेक्षण करेंगे।

