Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

सुखपुरा इंटर कालेज में चली स्वीप आइकान पीहू उपाध्याय की जागरूकता क्लास

-लोकतंत्र के लिए शपथ

-लोकतंत्र को मजबूत और निष्पक्ष बनाने के लिए अध्यापकों संग छात्रों ने ली शपथ

शशिकांत ओझा

बलिया : भारत का लोकतंत्र बहुत सशक्त हो और आयोग की मंशा सफलीभूत हो इसके लिए जिले में नामित स्वीप आइकान प्रतीमा उपाध्याय पीहू” पूरे मनोयोग से जुटी हैं। जनपद भर में घूम घूम लोगों को निष्पक्ष मतदान करने की शपथ दिला रहीं हैं। गुरुवार को यह क्रम शिक्षा क्षेत्र बेरुआरबारी के प्रसिद्ध सुखपुरा इंटर कालेज में चला। पीहू उपाध्याय ने सभी को शपथ दिलाया।

आने वाले लोकतंत्र का महापर्व नगरीय निकाय चुनाव में निष्पक्ष मतदान के लिए आयोग लोगों को जागरूक करने में जुटा है। सुखपुरा इंटर कालेज में यह नजारा देखने को मिला। स्वीप आइकॉन राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रतिमा उपाध्याय पीहू ने कालेज के छात्रों को मतदान निष्पक्ष रुप से करने का संकल्प शपथ के माध्यम से कराया। सुखपुरा इंटर कालेज में पहुंच स्वीप आइकॉन ने प्रधानाचार्य से मुलाकात की तथा मंशा और मंतव्य से अवगत कराया। छात्रों संग लोकतंत्र को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा भी की। छात्रों के सवालों का जवाब भी दिया।

पीहू ने उपस्थित सभी छात्रों को शपथ दिलाई। सभी कतारबद्ध दाहिना हाथ आगे कर खड़े हुए, पीहू उपाध्याय ने शपथ बोलना शुरू किया और सभी पीछे पीछे दुहराते गए। शपथ इस प्रकार थी। “हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादाओं को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरीमा को अक्षुण्य रखते हुए निर्भिक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रधानाचार्य ने पीहू उपाध्याय का धन्यवाद किया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking