बलिया । सपा के राज्य कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य व शहीद मंगल पांडेय स्मारक समिति के अध्यक्ष शशिकांत चतुर्वेदी ने शुक्रवार के दिन सपा पार्टी की जन संदेश यात्रा राजनीति के पुरोधा माने जाने वाले व सपा के सरकार में नगर विकास मंत्री रहे स्व० विक्रमादित्य पाण्डेय की पैतृक गांव बसुधरपाह से शुभारंभ किया। जन संदेश यात्रा को स्व०विक्रमादित्य पाण्डेय के भाई परमात्मा नन्द पाण्डेय में झंडा दिखा कर रवाना किया।यह यात्रा बसुधरपाह, पिण्डारी, पण्डितपुरा, निरुपुर में पहुची। इससे पहले श्री चतुर्वेदी द्वारा स्व० पाण्डेय के फोटो पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर शशिकांत चतुर्वेदी ने स्व० पाण्डेय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति की शुरुआत गांव के प्रधान पद से कर प्रदेश के मंत्री पद तक पहुंचे थे।।उन्होंने अपने कार्यकाल में कई विकास कार्य कराए।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ी है। किसानों के हित में कोई काम नहीं किया है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम चरम पर है। सपा द्वारा महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा के लिए कन्या विद्या धन, शादी अनुदान, लैपटाप समाजवादी पेंशन, वोमेन लाइन संचालित की थी, लेकिन भाजपा सरकार ने सारी योजनाओं को समाप्त कर दिया।अब जनता अखिलेश यादव की सरकार चाहती है।सपा सरकार मिशन 2022 पर कार्य कर रही है।और जनता के सहयोग व आशीर्वाद से प्रदेश में सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इस मौके पर सुधाकर पाण्डेय,तारा पाण्डेय,नागेन्द्र पाण्डेय,मोनू पाण्डेय, राजेन्द्र ओझा,सुदामा यादव,देवानंद,सूर्यप्रकाश, अक्षय कुमार,बच्चा लाल पासवान,छोटक गुप्ता,विनय पाण्डेय आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Related Articles
बिग ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के भतीजे संग उनके पेट्रोल पंप पर हाथापाई
-जिम्मेदार कौन -अपने कनैला पेट्रोल पंप पर सुबह से दिलवा रहे थे पेट्रोल -एक उपभोक्ता करने लगा बदतमीजी और किया हाथापाई शशिकांत ओझा बलिया : कनैला इंडियन आयल के पेट्रोल पंप के संचालक पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के भतीजे अभिषेक चौधरी “मोहित” सुबह से ही उपभोक्ताओं को पेट्रोल दिलवा रहे थे। गड़वार थाने में चौकीदार […]
एडीआरएम ने किया मातारानी कष्ट हरणी दुर्गा जी के मंदिर का भूमिपूजन
-धार्मिक अनुष्ठान -दल छपरा में आयोजित कार्यक्रम में एडीआरएम निर्भय सिंह रहे बतौर मुख्य अतिथि मौजूद शशिकांत ओझा बलिया : विकासखंड रेवती के ग्राम पंचायत श्रीनगर के दल छपरा में गुरुवार को मातारानी के मंदिर का भूमिपूजन वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान से संपन्न हुआ। भूमिपूजन बतौर अतिथि भारतीय रेल के वरिष्ठ अधिकारी एडीआरएम निर्भय […]
समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) का बड़ा ऐलान
-बोले प्रदेश अध्यक्ष सभी सीटों पर मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ेगी पार्टी-प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद गृह जिले में हुआ अनिल सिंह जी का जोरदार अभिनंदन बलिया : विधान सभा चुनाव समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) प्रदेश की सभी सीटों पर मजबूती से लड़ेगी। उक्त बातें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह “अनू जी” ने मंगलवार […]


