Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

बांसडीह कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े तीन वांछित अभियुक्त

रविशंकर पांडेय

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बांसडीह (बलिया) : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों/वारंटियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बांसडीह कोतवाली पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 

बांसडीह के प्र0नि0 राजीव मिश्र व उनकी टीम द्वारा वांछित अभियुक्त सुधीर खरवार उर्फ विक्की पुत्र बजरंगी प्रसाद निवासी रतसड़ थाना गड़वार, जितेन्द्र शर्मा पुत्र सत्यनारायण शर्मा निवासी वार्ड नं0-06 दक्षिण टोला बांसडीह थाना बांसडीह तथा विमलेश कुमार पुत्र लक्ष्मण प्रसाद निवासी पिण्डहरा थाना बांसडीह को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्तगण  मु0अ0सं0 228/2022 धारा 147/323/304 थाना बांसडीह में वांछित थे। सभी को न्यायालय के सिपुर्द किया गया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking