Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

मदर्स डे : द होराइजन स्कूल में हुआ भव्य आयोजन, विधायक केतकी सिंह रहीं अतिथि

-दिव्य शैक्षणिक आयोजन
-बच्चों की मनोहारी प्रस्तुति ने उपस्थित आम और खास सभी को किया मंत्रमुग्ध
-प्रबंधक मनोज सिंह ने बच्चों को बतायी मां की ममता और महत्ता, प्रधानाचार्य एस सिंह ने जताया आभार

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

शशिकांत ओझा 

बलिया : जनपदीय शिक्षा व्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण स्थान स्थापित करने वाले द होराइजन स्कूल गड़वार में रविवार को मदर्स डे समारोह आयोजित किया गया। आयोजन में बतौर अतिथि विधायक केतकी सिंह ने सहभाग किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की मनोहारी प्रस्तुति ने विधायक सहित उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विधायक ने भी अपने संबोधन में विद्यालय प्रबंधन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विद्यालय के प्रबंधक मनोज सिंह ने विधायक केतकी सिंह सहित सभी अतिथियों का अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ देकर स्वागत, अभिनंदन व वंदन किया। प्रधानाचार्य एस सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

विद्यालय में मदर्स डे कार्यक्रम की शुरुआत विधायक केतकी सिंह और प्रबंधक मनोज सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उसके बात विद्यालय की छात्राओं ने मनोहारी गणेश वंदना प्रस्तुत किया। उसके बाद विद्यालय के नौनिहालों के प्रदर्शन ने सभी अतिथियों और अभिभावकों को मोहित कर दिया। बच्चों ने मां पर एक मनोहारी गीत प्रस्तुत किया। मां पर प्रस्तुत प्रहशन ने भी सभी को अपनी ओर आकर्षित किया।

विधायक केतकी सिंह ने सभी को मातृदिवस की बधाई दी। कहा मां को याद करते ही अपना बचपन याद आ जाता है। सृष्टि की संरचना और चलाना मां के वश में है। मां बच्चों के लिए कितनी पीड़ा गर्भ से लेकर प्रसव और जीवन भर सहती है इसकी कल्पना नहीं की जा सकती। बच्चे जब बड़े होते हैं तब मां को लगता है कि मेरा बच्चा मेरी गोद में आए। इसलिए कहा सभी मांए बच्चों को खुलकर प्यार करता है। कहा सृष्टि में सबसे बड़ा विद्यालय और शिक्षक मां ही है। द होराइजन प्रबंधन को साधुवाद दिया। कहा देहात में इतना बढिया संस्थान स्थापित करने के लिए साधुवाद और बधाई दिया। अभिभावकों को कहा मैं आपको बताना चाहती हूं आपका बच्चा और बच्चे का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। संबोधन के बाद विधायक ने प्रस्थान किया। सभी ने बड़े ही अदब से उनकी विदाई करी। उसके बाद बच्चों ने बहुत ही मंत्रमुग्ध कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रबंधक मनोज सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए मां की ममता और महत्ता के बाबत विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का बहुत ही बेहतर संचालन विद्यालय की दो छात्राओं पलक और तृप्ति सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking