Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया

युुवक ने अपने परिजन के चार सदस्यों को मारी गोली, एक की मौत

-जौनपुर जिले की घटना

-नेवड़िया थाना क्षेत्र के बिधमहुआ गांव में सोमवार की रात हुई यह वारदात

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जौनपुर जनपद के नेवड़ियां थाना क्षेत्र के बिधमहुआ गांव में सोमवार की रात एक हृदयविदारक घटना घटित हुई। एक युवक ने अपने बड़े पिता सहित परिवार की दो महिलाएं तथा एक किशोर को गोली मार दी। गोली लगने से बड़े पिता की मौत हो गई, जबकि अन्य का उपचार चल रहा है।‌ घटना के बाद पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक बिधमहुआ गांव में देर रात किसी बात को लेकर आकाश यादव ने बड़े पिता राजबली यादव (55) पर गोली चला दिया। गोली लगने से उनकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर घर के छत पर सो रहे बड़े पिता के लड़के रविन्द्र यादव सहित परिवार के सभी सदस्य बाहर आए तो आकाश हाथ में असलहा लिए हुए था। परिवार के लोग आकाश को पकड़ने के लिए दौड़े तो उसने अंधाधुंध गोली चला दी। गोली रविन्द्र की मां शान्ति देवी और रविन्द्र की पत्नी विमला तथा रविन्द्र के बेटे गौरव यादव (13) को लगी। बावजूद इसके रविन्द्र ने आकाश का पीछा किया तो उसने असलहे की मुठिया से उनके सिर पर वार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार में जुटी हुई है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking