Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने किया आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा

-समीक्षा बैठक
-जिलाधिकारी ने आईजीआरएस काल सेंटर स्थापित करने का सीआरओ को दिया निर्देश

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

शशिकांत ओझा

बलिया : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा की। आईजीआरएस प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश भी किया। कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाए।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत के निस्तारण पर शिकायतकर्ता से संतुष्टि संबंधित फीडबैक अवश्य प्राप्त करने के भी निर्देश दिया। कहा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय। जिलाधिकारी ने मुख्य राजस्व अधिकारी को आईजीआरएस कॉल सेंटर भी स्थापित करने के निर्देश दिया। बैठक में अधिकारियों को आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में शासन स्तर से किए गए नए प्राविधानों की जानकारी/प्रशिक्षण भी दी गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ बैठक कर इन प्राविधानों की जानकारी अवश्य दिया जाय। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार व राजेश कुमार गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा एवं जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking