Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

पूर्व नेता प्रतिपक्ष के विधानसभा बांसडीह में भी संगठन ने चुना विधानसभा अध्यक्ष

-संगठन का चुनाव

-नगर पंचायत चुनाव के समय ही पुराने अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने छोड़ी थी पार्टी

लालबाबू पांडेय

बांसडीह (बलिया) : समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता, राष्ट्रीय सचिव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के विधानसभा क्षेत्र बांसडीह में संगठन ने विधानसभा अध्यक्ष का चयन कर लिया है। पूर्व प्रधानाचार्य उदय सिंह को विधानसभा क्षेत्र बांसडीह का अध्यक्ष बनाया गया है।

आदित्य मैरिज हाल दराव में आयोजित विधानसभा कार्यकता बैठक में  मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव द्वारा उदय बहादुर सिंह को बांसडीह विधानसभा समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष सर्वसम्मति से नियुक्त कर दिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के निर्देशन में व सपा के राष्ट्रीय सचिव रामगोविंद चौधरी के मार्गदर्शन में पार्टी  अपने सघर्षो के बल पर आगे बढ़ती है।

डबल इंजन की सरकार में कुछ भी भला जनता का नही होने वाला है। ये लोग केवल बयानबाजी में आगे है। बैठक के विशिष्ठ अतिथि जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी विधानसभा बांसडीह सुशील पांडेय कान्हजी ने कहा की समाजवादी पार्टी 2024 का लोकसभा चुनाव कार्यकर्ताओ के बल पर लड़ेगी और जीतेगी भी।

बैठक में छात्रसभा के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह बिक्की का स्वागत किया गया व छात्रनेता स्व जगत नारायण मिश्र के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। वहीं मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार में गए पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने भी मोबाईल से नव नियुक्त सपा विधानसभा अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह को बधाई दी।

बैठक में मुख्य रूप नीरज सिंह गुड्डू, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, श्रीभगवान वर्मा, संकल्प सिंह, राजू सिंह, बब्वन गिरि, अनु सिंह, अशोक यादव, उपेन्द्र सिंह, हैप्पी पांडेय, राजेश गोंड, राजेन्द्र पांडेय, ,दिलीप सिंह, रामदेव यादव, धर्मेंद्र माणिक, सुजीत सिंह परिहार, उमेश मिश्र, फेकू उपाध्याय, एजाज अहमद, चंद्रशेखर यादव, कमलाकर यादव, नमी सिंह, रणजीत चौधरी, बीरबल राम, जलालुद्दीन जेडी, बिनय गोंड, पप्पू पांडेय, प्रमोद उपाध्याय, अमित सिंह, आशीष सिंह, सुनील मोर्य, मुन्ना राजभर आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता बिहारी पांडेय संचालन अरुण यादव ने किया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking