उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

मुंडन संस्कार में सहभाग को गया पूर्व सभासद का पुत्र गंगा में डूबा

-दुखद घटना

-पुलिस और स्थानीय लोगों के प्रयास से भी नहीं चला पता, परिवार में मचा कोहराम

अतीश कुमार उपाध्याय

हल्दी (बलिया) : स्थानीय थाना क्षेत्र के चैनछपरा गंगा घाट पर शुक्रवार की सुबह मुंडन संस्कार में आए 16 वर्षीय युवक का स्नान करते वक्त पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन वह पानी में कहीं बह गया। सूचना पाकर हल्दी पुलिस ने जाल डालकर डूबे युवक की खोजबीन की पर भारी प्रयास के बाद उसका पता नहीं चल पाया।

रामपुर उदयभान बलिया निवासी व पूर्व सभासद जितेंद्र यादव का 16 वर्षीय पुत्र नंदन अपने ननिहाल 

दुबहड़ थाना क्षेत्र के कछुआ निवासी सुदामा यादव के पौत्र के मुंडन में चैनछपरा घाट पर आया था। स्नान करते समय उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी मे चला गया,और डूब गया। नंदन के डूबने की सूचना मिलते ही पूरा क्षेत्र सदमे में आ गया। वही गंगा घाट पर मुण्डन संस्कार की सैकड़ों लोगों की भीड़ थी। नंदन के डूबने की सूचना मिलते ही हल्दी थाना के उपनिरीक्षक शैलेन्द्र पाण्डेय अपने हमराहियों के साथ पहुंच जाल फेकवा कर बालक की खोज बिन शुरू कर दी। दुर्घटना के बाद गंगा घाट पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बालक की खोजबीन में स्थानीय प्रशासन मछुआरों के साथ में लगा है। डूबने की सूचना से गांव सहित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।