Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

गंगा में डूबे पूर्व सभासद के पुत्र नंदन का शव मिला

अतीश कुमार उपाध्याय

हल्दी (बलिया) : थाना क्षेत्र के  बिहार घाट पर बने पीपा पूल के पास शनिवार की शाम एक युवक का शव लोगों को दिखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त पूर्व सभासद के पुत्र नंदन यादव के रुप में हुई।

 शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर उदयभान निवासी जितेन्द्र यादव पूर्व सभासद  का 16 वर्षीय पुत्र नंदन यादव दुबहर थाना क्षेत्र के कछुआ गांव निवासी अपने रिस्तेदार सुदामा यादव के यहां मुंडन संस्कार में आया था। शुक्रवार को वह चैनछपरा घाट पर  मुंडन संस्कार के दौरान गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूब गया था।पुलिस ने गोताखोर व जाल के माध्यम से काफी खोजबीन कराया लेकिन वह नहीं मिला। शनिवार को नंदन यादव का शव बरामद हुआ। 

Advertisement

7489697916 for Ad Booking