Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

मूर्तरूप देने लगी 551 बेटियों के पाणिग्रहण संस्कार की तैयारी

-मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना
-फेफना आयोजन स्थल पर आयोजक संयोजक प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया भूमिपूजन
-भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और जिला स्तरीय अधिकारियों संग मंत्री ने की अलग-अलग तैयारी बैठक

सामुहिक विवाह के लिए भूमिपूजन करते मंत्री उपेंद्र तिवारी
Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र फेपना में आयोजित 551 बेटियों के पाणिग्रहण संस्कार की तैयारी अब मूर्तरूप लेने लगी है। टेंट और स्टेज बनाने का काम तिव्रता पर है। शुक्रवार को मंत्री उपेंद्र तिवारी ने आयोजन स्थल पर भूमिपूजन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिकारियों संग तैयारी बैठक किया।

आयोजन स्थल पर मंत्री उपेंद्र तिवारी ने विधिविधान से भूमि पूजन कर आयोजन की सफलता की देवी देवताओं से कामना किया। भूमिपूजन समारोह के बाद मंत्री ने तैयारी प्रगति का जायजा लेने के बाद बैठक का दौर शुरू किया। भाजपा संगठन के पदाधिकारियों से तैयारी की मैदानी प्रगति का जायजा लिया।

सामुहिक विवाह के लिए लग रहा टेंट

विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल के पदाधिकारियों की गिनती करते हुए यह तय किया कि किस मंडल से ज्यादा लोग हैं। मंत्री ने सभी को बताया कि क्या क्या योजना है और उस पर हम लोगों को क्या क्या करना है। कार्यकर्ता बैठक के बाद अधिकारियों संग बैठक कर तैयारी की समीक्षा की। बैठक के बाद सभी को भोजन भी कराया गया। बैठक में सभी अधिकारी कर्मचारी और वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद थे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking