बलिया : भीमपुरा पुलिस को एक सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के अनुपालन में जुटे थानाध्यक्ष भीमपुरा ने एक अदद 315 बोर तमंचा के साथ एक को गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय के सिपुर्द कर दिया गया।जानकारी के मुताबिक अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र राम गुलाम चौहान निवासी कसौण्डर मठिया थाना भीमपुरा जनपद बलिया को एक अदद 315 बोर तमन्चा के साथ अहिरौली नहर पुलिया के पास से समय करीब 6.15 बजे गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना भीमपुरा द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 182/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर न्यायालय के सिपुर्द कर दिया गया ।
Related Articles
बलिया जिले की चार सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने घोषित किया टिकट
-विधानसभा चुनाव 2022-फेफना से उपेंद्र तिवारी, सिकंंदरपुर से संजय यादव, बेल्थरारोड से छट्ठू राम और रसड़ा से बब्बन राजभर को मिला टिकट बलिया : मिशन विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अब अपने अपने योद्धाओं को मैदान में उतारना शुरू कर दिया है । भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों की नई सूची में […]
बसंत पंचमी पर स्नान को गया युवक गंगा में डूबा, तलाश जारी
शशिकांत ओझा बलिया : शहर से सटे माल्देपुर, खोरीपाकड़ स्थित गंगा-तमसा संगम तट पर बसंत पंचमी के पावन स्नान के दौरान एक युवक गहरे पानी में जाने से डूब गया। इसकी जानकारी होते ही संगम तट पर अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस ने नाव और गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कर दी है। नसीराबाद निवासी […]
फेफना पुलिस ने आधा दर्जन बाइक संग तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
-मिली बड़ी सफलता -सिंहपुर चट्टी पर पुलिस ने वाहन चोरों को किया योजना बनाकर गिरफ्तार शशिकांत ओझा बलिया : पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में फेफना पुलिस को एक सफलता हाथ लगी। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को आधा दर्जन बाइक […]

