Advertisement
Sunbeam 23-24
logic systems
sunbeam 23-24
logic systems
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति

अन्य दलों की तरह बिरादरी वाला नहीं है भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन : स्वामी

-मिशन विधानसभा चुनाव 2022
-प्रबुद्ध वर्ग विचारधारा के धनी होते हैं, राजनीतिक दलों के दायरे से उपर
-प्रबुद्ध जनों और अतिथियों का स्थानीय विधायक संजय यादव ने किया अभिनंदन

बलिया : विधानसभा क्षेत्रसिकन्दरपुर अंतर्गत जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में गुरुवार को भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के श्रम और सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य थे।
संबोधन में कहा कि देश और प्रदेश में पारदर्शी, सशक्त और सक्षम नेतृत्व भाजपा सरकार ही दे सकती है। जाति और विरादरी की राजनीति करने वालों से विकास और सामाजिक सद्भाव की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। मंत्री ने कहा कि भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन अन्य दलों की भांति जातिगत सम्मेलन नहीं है। देश का प्रबुद्ध समाज सदैव से भारतीय राजनीति की दिशा और दशा को तय करने का काम किया। एक बार फिर यह वर्ग सूबे की जाति और सम्प्रदाय आधारित राजनीति को आइना दिखाने का काम करेगा। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि लोग बाग समझ चुके हैं कि गरीबों, मजलुमों, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों का सच्चा हितैषी और शुभचिंतक कौन है। कहा कि कोरोना संकट के दौरान मोदी और योगी सरकार की कार्यप्रणाली को देश विदेश में सराहा जा रहा है। देश के करोडों लोगों को आवास व खाद्यान्न के साथ साथ आर्थिक सहयोग करने का काम भाजपा सरकार ने किया है। इसके पूर्व मंत्री ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीन दयाल उपाध्याय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने मंत्री समेत सांसद रविन्द्र कुशवाहा व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू को अंगवस्त्रम व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को सांसद रविन्द्र कुशवाहा, विधायक संजय यादव, विस प्राभारी योगेंद्र नाथ राय, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, अरविंद राय, भोला सिंह, रवि राय, प्रयाग चौहान, दीपक सिंह, शिवानन्द तिवारी आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता जय प्रकाश साहू व संचालन डॉ मोहन कांत राय ने किया।

Advertisement
lalzhari devi mahavidyalaya
r-k-mission
lalzhari-devi-mahavidyalaya
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design