Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

अमर शहीद मंगल पांडेय के गांव में मंडलायुक्त ने लिया विकास कार्यों का जायजा

-कमिश्नर ग्रामीण हुए आमने सामने
-गांव के लेखपाल और सचिव को ग्रामीणों ने किया फेल, कहा ईमानदारी से नहीं करते अपना अपना काम
-गरीब महिला की फरियाद सुनकर दिया फ्री में इलाज का आदेश, पूर्व प्रधान की अनुपस्थिति पर भी सवाल

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : मंडलायुक्त आजमगढ़ विजय विश्वास पंत ने विकासखंड दुबहड़ की ग्राम पंचायत नगवां के विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत के लोगों से उनकी समस्याओं बारे में बातचीत के साथ ही संबंधित अधिकारियों से उक्त संबंधी जानकारी ली।
ग्राम पंचायत के लेखपाल योगेश वर्मा और सचिव संजीत कुमार के कार्यों की जानकारी गांव वालों से मांगी। गांव वालों ने कहा कि यह दोनों कर्मचारी अपना काम ईमानदारी से नहीं कर रहे हैं। इस पर आयुक्त ने दोनों के कार्यों की जांच करने का आदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जनता से रूबरू होकर जनता के लिए कार्य करें। गांव वालों से बात करते हुए मंडलायुक्त ने पूछा कि अगर किसी का नाम वरासत में छूट गया है तो बताएं। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के खाते में आने वाले पैसा की जानकारी ली।आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की गतिविधियों की जानकारी भी उन्होंने गांव वालों से ली। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बंदना पाठक को बुलाकर ग्राम पंचायत के लोगों के सामने पूछा कि वह अपना कार्य किस प्रकार से कर रही है। वंदना पाठक ने आयुक्त के सामने बताया कि वह गर्भवती महिलाओं को तेल, दाल, दलिया समय से दिला रही है। लोगों को शौचालय का पैसा मिला है या नहीं इस संबंध में भी जानकारी ली। पूर्व प्रधान के चौपाल में अनुपस्थित रहने पर उन्होंने जानकारी मांगी। कहा कि शौचालय ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं? इस संबंध में भी उन्हें सूचित किया जाए। मनरेगा के संबंध में भी जानकारी मांगी। लोगों के राशन कार्ड बने हैं कि नहीं, इसकी भी जानकारी उन्होंने ली। विधवा पेंशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, कोविड टीकाकरण के संबंध में उन्होंने ग्राम पंचायत के लोगों से पूछताछ की। पीने के पानी की समस्या पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि गांव में पानी की टंकी की ठीक से मरम्मत कराई जाए। बिजली, पानी, सड़क, सभी पर उन्होंने ग्राम पंचायत के लोगों से बातचीत की। आयुक्त ने एक गरीब महिला की फरियाद सुनते हुए उसकी बच्ची के आंख के इलाज के लिए संबंधित चिकित्साधिकारी को आदेश दिया कि इस बच्ची की आंख का इलाज फ्री में कराया जाए। ग्राम पंचायत के लोगों से मिलने के उपरांत आयुक्त ने मंगल पांडेय परिसर में पौधरोपण किया। कहा कि वृक्षों को समय से पानी देते रहें, क्योंकि पर्यावरण को बचाना भी हम सब की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा, एसडीएम सदर जुनैद अहमद तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking