अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

द किंडरगार्टन एकेडमी सहतवार में आमने-सामने हुए अभिभावक अध्यापक

-पीटीएम का सफल आयोजन
-लगभग 90 फीसदी अभिभावकों ने उत्साह पूर्वक किया सहभाग
-देखा अपने बच्चों का रिपोर्ट कार्ड और जानी शैक्षणिक प्रगति

शशिकांत ओझा

बलिया : द किंडरगार्टन एकेडमी सहतवार में मंगलवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीपीएम) का सफल एवं व्यवस्थित आयोजन किया गया। पीपीएम में लगभग 90 फीसदी अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपने बच्चों का रिपोर्ट कार्ड देखा तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति के बाबत शिक्षकों से जानकारी ली।

शिक्षक अभिभावक बैठक के अवसर पर शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ बच्चों की पढ़ाई से संबंधित उपलब्धियों, उनकी कमियों तथा भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक सुझावों पर विस्तार से चर्चा किया। अभिभावकों ने भी विद्यालय द्वारा बच्चों की शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कुछ सुझाव भी दिया।

बैठक में विद्यालय के लिए विशेष गौरव का विषय रहा कि अकीब हुसैन ने 99.70% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त आराध्या सिंह, आकांक्षा सिंह, अर्विक पाल, तेजस सिंह, अंशिका पांडेय, अक्षत पांडेय, वरुण सिंह, कृष्णा गुप्ता, आनंद मिश्रा सहित अनेक विद्यार्थियों ने अपनी पढ़ाई में बहुत ही सराहनीय एवं सुंदर प्रगति की है। विद्यालय परिवार सभी प्रतिभाशाली एवं मेहनती विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई तथा अभिभावकों को धन्यवाद किया।