Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

अश्वनी सिंह “लिटिल” बने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने बलिया का अध्यक्ष अश्वनी सिंह ‘लिटिल’ को मनोनीत किया है। मूल रूप से बांसडीह विधानसभा में बांसडीह कचहरी निवासी ‘लिटिल’ को जिलाध्यक्ष बनाये जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
आजादी की लड़ाई में शामिल सप्तर्षि ठाकुर निरंजन सिंह के प्रपौत्र एवं ठाकुर रणजीत सिंह के पौत्र ‘लिटिल’ की राजनितिक शुरुआत छात्र संघ से हुई है। वर्षों से बंद छात्र-संघ के बाद पहला चुनाव 2012 में हुआ था। वह उस समय से राजनीति में लगे तो लगे ही रह गए। युवाओं के प्रिय ‘लिटिल’ भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष थे। अपनी जिम्मेदारी को इन्होने बेहतरीन ढंग से निभाया। साथ ही नौजवानों को भाजपा से जोड़ने का काम किया। लिटिल के मनोनयन पर बधाई देने का दौर जारी है। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, मंत्री उपेंद्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ल सहित सभी ने शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking