
-प्रशासनिक कार्य
-व्यवस्थाओं में सुधार कर संयंत्र का संचालन बेहतर बनाएं अधिकारी : डीएम

शशिकांत ओझा
बलिया : जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने सोमवार को बसंतपुर स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संयंत्र की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संयंत्र में व्यवस्थाओं को सुचारु, व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यक सुधारात्मक कार्य समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किए जाएं, ताकि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा निर्धारित कार्यों का प्रभावी ढंग से संचालन सुनिश्चित करने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए संयंत्र की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार बनाए रखने की अपेक्षा जताई। निरीक्षण में एडीएम अनिल कुमार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।



