Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

एंबुलेंस ने आधा दर्जन लोगों को रौंदा, एक की मौत

-सड़क दुर्घटना
-बलिया रसड़ा मार्ग पर पहाड़पुर गांव के सामने हुआ हादसा
-सपा नेता पूर्व मंत्री घूरा राम की श्रद्धांजलि सभा से लौट रहे थे सभी

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

अभय नारायण सिंह ‘बुलबुल’
रसड़ा : जब भी एंबुलेंस की चर्चा आती है तो उसे जान बचाने वाले वाहन के रुप में ही जाना जाता है। पर शुक्रवार की शाम ऐसा नहीं हुआ। बलिया से म ऊ जा रही एक एंबुलेंस लोगों के लिए मौत वाले वाहन के रूप में दिखा। सपा नेता पूर्व मंत्री स्व. घूरा राम की पुण्यतिथि मना लौट रहे आधा दर्जन लोगों को रौंद दी। एक की मौत हो गयी पांच घायल हो गए।
रसड़ा- बलिया मार्ग पर पहाड़पुर गांव के सामने शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने छ लोगों को रौंद दिया। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। दो को गंभीर हालत में चिलकहर अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल राजा भारती (22) ग्राम नरांव थाना गड़वार निवासी की मौत हो गई है। इसके अतिरिक्त राजेश नरांव (25), देवेन्द्र यादव (30), अनीस यादश (26), मुकेश कुमार (26) अमदौर एवं हृदयानंद यादव (35) घायल है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking