Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

एनएच से सटे दुबहड़ थाना परिसर में घुसा बाढ़ का पानी

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : नेशनल हाईवे से सटे दुबहड़ थाना परिसर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। थाना के सभी कर्मी बाढ़ में लोगों की सहायता में व्यस्त हैं।
बाढ़ के बढ़ने पर यह प्रतिवर्ष होने वाली घटना है। थाना हमेशा सड़क उस पार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से संचालित होता है। संभव है भाने के चारो ओर बंधा बना दिया जाए तो थाना परिसर पानी से बच जाए पर किसी का ध्यान नहीं आता।
थाना प्रभारी अनिल चंद्र तिवारी के मुताबिक थाने के दस्तावेजों को सुरक्षित रखा गया है। आरक्षियों और सभी उपनिरीक्षक अपने सामान आदि को सुरक्षित रख लिए हैं। बाढ़ का पानी थाना के अंदर प्रवेश कर चुका है। बाढ़ के पानी में थाना के सिपाही और होमगार्ड अपनी अपनी बाइक धो रहे हैं।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking