गाजीपुर। मोहम्मदाबाद तहसील गोलम्बर के पास नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद के एक कर्मचारी मोहसिन खान जो टैंकर चालक हैं, पर कोतवाली के एक कांस्टेबल के द्वारा लाठीचार्ज करने के विरोध में कर्मचारियों के द्वारा तहसील पर पानी का टैंकर ट्रॉली और बिजली बनाने वाली गाड़ी लगाकर चक्काजाम कर दिया गया। जिसके फलस्वरूप कुछ देर के लिये आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध रहा। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ और शाहनिन्दा चौकी प्रभारी भानु प्रताप के आने पर कर्मचारियों से बातचीत कर उचित कार्यवाही के आश्वासन पर चक्का जाम समाप्त किया गया। मोहसिन ने आरोप लगाया कि उक्त कॉन्स्टेबल से अपना परिचय बताने के बावजूद भी दुर्व्यवहार किया। मोहसिन ने मेडिकल कराकर तहरीर दे दिया है
Related Articles
द होराइजन स्कूल, गड़वार में बड़े ही हर्ष उल्लास से मना गणतंत्र दिवस समारोह
शशिकांत ओझा बलिया : जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शुमार गड़वार स्थित द होराइजन स्कूल में भारतवर्ष का राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एस सिंह ने झंडा रोहण किया और छात्रों को संबोधित किया। विद्यालय के छात्रों ने बड़ा ही मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम […]
विद्युत पोल से टूटकर गिरे तार में प्रवाहित करंट ने ली युवक की जान
बैरिया (बलिया) : क्षेत्र के नारायणगढ़ निवासी ऋतुराज पटेल (15) पुत्र जयप्रकाश पटेल की मौत गुरुवार की देर शाम विद्युत पोल से टूटकर गिरे तार में प्रवाहित करेंट की चपेट में आने से हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नारायणगढ़ निवासी जयप्रकाश पटेल का इकलौता पुत्र […]
एक ही किसान को अत्यधिक यूरिया देना विक्रेताओं को पड़ा महंगा, चार लाइसेंस निरस्त
-कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई -मार्च 2026 में टाप 20 पोर्टल समीक्षा में मामला आया सामने, हुई कार्रवाई -बैरिया ब्लाक में दो, नगरा और गड़वार में एक एक का लाइसेंस निरस्त शशिकांत ओझा बलिया : जनपद में मानक को ताक पर रख मनचाहे किसान को अत्यधिक यूरिया देना जनपद के चार उर्वरक विक्रेताओं को मंहगा […]


