गाजीपुर। मोहम्मदाबाद तहसील गोलम्बर के पास नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद के एक कर्मचारी मोहसिन खान जो टैंकर चालक हैं, पर कोतवाली के एक कांस्टेबल के द्वारा लाठीचार्ज करने के विरोध में कर्मचारियों के द्वारा तहसील पर पानी का टैंकर ट्रॉली और बिजली बनाने वाली गाड़ी लगाकर चक्काजाम कर दिया गया। जिसके फलस्वरूप कुछ देर के लिये आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध रहा। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ और शाहनिन्दा चौकी प्रभारी भानु प्रताप के आने पर कर्मचारियों से बातचीत कर उचित कार्यवाही के आश्वासन पर चक्का जाम समाप्त किया गया। मोहसिन ने आरोप लगाया कि उक्त कॉन्स्टेबल से अपना परिचय बताने के बावजूद भी दुर्व्यवहार किया। मोहसिन ने मेडिकल कराकर तहरीर दे दिया है
Related Articles
गड़वार पुलिस ने अपनी लड़की की हत्या करने वाले पिता को किया गिरफ्तार
शशिकांत ओझा बलिया : अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गड़वार पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने अपनी ही पुत्री की हत्या करने वाले पिता को गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि 22 अगस्त को वादी चौकीदार श्रीराम पासवान पुत्र स्व0 रामनवमी पासवान नि0 ग्राम […]
पुण्यतिथि : गरीबों के सच्चे हिमायती शख्स थे पूर्व मंत्री पं. विक्रमादित्य पांडेय
-19वीं पुण्यतिथि-परिवहन मंत्री ने सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में अर्पित किए श्रद्धासुमन शशिकांत ओझा बलिया : उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री पं. विक्रमादित्य पांडेय महान शिक्षक के साथ ही विकास के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उनका व्यक्तित्व समाज के लिए आज भी प्रेरणास्रोत हैं। पं. विक्रमादित्य पांडेय गरीबों के सच्चे हिमायती शख्स थे। यह बातें […]
गंगा दशहरा गायत्री जयंती पर गायत्री परिवार ने किया विशेष आयोजन
-धार्मिक आयोजन -गायत्री परिजनों ने किया गंगा में सामुहिक स्नान, पंच कुंडीय यज्ञ और गंगा गायत्री चलीसा पाठ शशिकांत ओझा बलिया : ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के दिन गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा के महापर्व पर जनपद के गायत्री परिवार के सदस्यों ने विविध धार्मिक आयोजन किया। प्रातः ही सामुहिक गंगा स्नान, सूर्य अर्धदान, दीपदान, गंगा […]


