
रविशंकर पांडेय
बांसडीह ( बलिया ) : 2022 विधानसभा चुनाव की तारीख भले ही तय नहीं हुई है। लेकिन जिला प्रशासन हर तरह से मुस्तैद दिख रहा है। अपराध पर कैसे नियंत्रण किया जाय, इस पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी ने सर्किल का चार्ज लेते ही चेतावनी दिया था कि बदमाशों को चिन्हित कर लिया गया है। और अब बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। उसी कड़ी में शनिवार की शाम को हिस्ट्रीशिटर को बांसडीह पुलिस ने धर दबोचा।

इंस्पेक्टर बांसडीह श्रीधर पांडेय ने बताया कि बबलू नट पुत्र सुलेमान नट नामक अभियुक्त को पकड़ा गया है। जो ग्राम आदर थाना बांसडीह बलिया का निवासी है। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस 315 बोर का बरामद हुआ है। बांसडीह पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामाश्रय यादव कांस्टेबल राजू कुमार कांस्टेबल राहुल यादव शनिवार को गिरफ्तार किया गया। जिन्हें मुकदमा अपराध संख्या 298/ 21 धारा 3/ 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया। उक्त अभियुक्त थाना बांसडीह इलाका का एचएस (हिस्ट्रीशिटर) तथा गैंग का सदस्य है।

9768 74 1972 for Website Design