
बलिया : शहर कोतवाली क्षेत्र के तीखमपुर स्थित आवास में गुरुवार की शाम सेना के जवान ने फंदा पर लटक जान दे दी। घटना से परिवार सहित मोहल्ले में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गयी है।


बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खरौनी गांव निवासी सुशील कुमार सिंह (37) पुत्र रामेश्वर सिंह सेना में जवान थे। इधर, छुट्टी पर गांव आये सुशील कुमार सिंह शहर से सटे तिखमपुर स्थित अपने आवास पर परिवार के साथ रह रहे थे। गुरुवार की शाम जवान ने अपने आवास पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सेना के जवान ने ऐसा कदम क्यों उठाया, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जवान ने फांसी क्यों लगाई इसकी चर्चा चल रही है। परिवार के अन्य सदस्य सकते में हैं।



9768 74 1972 for Website Design