Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

जिन लोगों ने वोट दिया उन्ही को मार डाला सरकार ने : रामगोविंद

-विधानसभा क्षेत्र के तूफानी दौरा कर गरजे उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

रविशंकर पांडेय
बासडीह (बलिया ) : 2022 विधानसभा के चुनाव में परिणाम जो भी आये लेकिन समाजवादी पार्टी का गांव-गांव भ्रमण जोरों पर चलने लगा है। विधानसभा के नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र बांसडीह का तूफानी दौरा किया।
बरियारपुर, खरौनी में एक जनसभा के दौरान प्रदेश सरकार पर जमकर जुबानी हमला किया। कहा कि जिन लोगों ने वोट दिया उन्हीं को सरकार ने मार डाला। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कल कारखाना सरकार ने तो बेच ही दिया। जनतांत्रिक व्यवस्था खत्म कर संविधान को सरकार बदलना चाहती है। सूबे की सरकार का साढ़े चार साल का कार्यकाल पूरा हो गया। वहीं जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर सरकार की योजनाओं के बारे में बताने आये हैं कि सरकार ने साढ़े चार साल में क्या-क्या किया। ऐसे में प्रदेश सरकार के नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी अपने विधानसभा बांसडीह में पूरा दम खम के साथ लग गए हैं ताकि अखिलेश सरकार में किये गए कार्यों को लोगों तक संज्ञान में लाया जा सके। कहा अखिलेश सरकार की योजनाओं को बंद कर सरकार वाहवाही में लगी है। पब्लिक है सब जनती है कहाँ क्या हो रहा है किसी से छुपा नहीं है। देश के प्रधानमंत्री द्वारा जो कुछ बढ़ावा दिया गया। उसी को देखते हुए पब्लिक आगाह हो गई है। कहा कि 55 लाख महिलाओं का 5 सौ प्रति माह का पेंशन अखिलेश सरकार ने दिया उसे सरकार ने किया बन्द , बेटियों के शादी अनुदान 20 हजार दिया जा रहा था उसे भी बन्द किया। टेक्निकल युग है हर वर्ग के पढ़ने वाले छात्र – छात्रों को लैपटॉप दिया गया। उसे भी बंद कर दिया गया। घाघरा – गंगा के बाढ़ से तबाही है और भारी बरसात के पानी से गांव जलमग्न हो गए सभी फसल नष्ट हो गए। सरकार ने एक पैसा नहीं दिया। अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में अपने पैसे तथा सरकार के पैसे से प्रदेश के सभी किसानों के फसल का बीमा कर दिया। अखिलेश ने फ्री सिंचाई की। किसानों 50 हजार तक कर्ज माफ किया जो कोआपरेटिव बैंक से लिये थे। किसान दुर्घनाबीमा योजना लागू किया। यदि किसान की एक्सीडेंट में मौत हो जाय परिवार अनाथ हो जाता है, सांप काटने से मौत हो जाय, आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो जाने पर परिवार अनाथ हो जाता है।उसके लिए हमने पांच लाख मुआवजा दिया। यह सरकार आते ही उन सब योजनाओं को बंद कर दी। नुक्कड़ सभा में श्री चौधरी ने लोगों को आगाह किया कि चेतने की जरूरत है। अखिलेश सरकार की योजनाओं को बंद कर कोई तीर नही मारा गया है। 2022 में अखिलेश सरकार बनाकर प्रदेश में अमन चैन का नींद लेना है। सभा में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष सपा हरेन्द्र सिंह, अशोक यादव, ललन बैशाखी, सुनील मौर्य, हीरालाल वर्मा, रमायण यादव, सुनील तिवारी, पप्पू तिवारी, बीरेंद्र दूधिया, रामप्रसाद सिंह, उमेश मिश्र, अंगद तिवारी, राहुल सिंह, शुभम सिंह, कमलाकर यादव, चन्द्रशेखर यादव, रमा यादव, चंदन सिंह, दिलीप पासवान, हरेन्द्र राम आदि रहे। संचालन हजरत हुसैन ने किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking