Advertisement
7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राज्य

दो घंटे प्रतिदिन लोगों की समस्याएं सुनेंगे अधिकारी

-मुख्यमंत्री का निर्णय

-मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश
-अधिकारियों के बैठने की स्थिति का जायजा लेंगे वरिष्ठ अधिकारी

शशिकांत ओझा

(बलिया) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आम पब्लिक की समस्या निस्तारण को लेकर काफी गंभीर हैं। जनसुनवाई के जरिए लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए लगातार अभियान भी चला रहे हैं। जन समस्याओं के निस्तारण के लिए अब उन्होंने सभी अधिकारियों को सुबह 10:00 से 12:00 तक कार्यालय में बैठने का आदेश जारी किया है। इस दौरान अफसर जनता की समस्या सुनेंगे और उसका निस्तारण करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

कहा है कि जन समस्याओं के निराकरण के लिए सभी अधिकारी, विशेष तौर पर फील्ड में तैनात अधिकारी सुबह 10:00 से 12:00 तक संबंधित कार्यालय में बैठेंगे। उन्होंने कहा है कि जन सुनवाई के लिए अधिकारियों के बैठने की स्थिति का वरिष्ठ स्तर जायजा भी लेंगा। बताया कि समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, समस्त मण्डलायुक्त, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद, पुलिस महानिदेशक, समस्त विभागध्यक्ष एवं समस्त जिलाधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश का कड़ाई से अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking