Advertisement


7489697916 for Ad Booking
खेल देश बलिया

नहीं रहे पद्मश्री फ्लाइंग सिख धावक मिल्खा सिंह

-पांच दिन पहले वालीबाल खिलाड़ी पत्नी निर्मल कौर ने छोड़ा था सदा के लिए साथ

एशियाई खेलों में चार सहित कामनवेल्थ गेम में एक स्वर्ण पदक जितने वाले महान धावक सरदार मिल्खा सिंह अब नहीं रहे। रात लगभग 11.35 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी पत्नी और र वालीबाल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर भी पांच दिन पहले ही इस दुनिया से सदा के लिए विदा हुईं थी।
मिल्खा सिंह की उपलब्धि पर भारत सरकार ने उन्हें1959 में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा था। दुनिया मिल्खा सिंह के रफ्तार की इस कदर दिवानी कि उन्हें फ्लाइंग सिख की उपाधि भी मिली। उनके संघर्षों को लेकर भाग मिल्खा भाग नाम से एक फिल्म भी बनी।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking
Advertisement


7489697916 for Ad Booking