Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

पिताजी जब लखनऊ में तब क्षेत्र की कमान संभाला बेटे ने

-विधानसभा सिकंदरपुर
-समाजवादी पार्टी में शेख अहमद अली “संजय भाई” अब क्षेत्र में बन रहे हैं समाजवादियों की पसंद

बलिया : राजनीति में मिशन 2022 नजदीक आ गया है। विधानसभा चुनाव की तैयारी राजनीतिक दल और नेता दोनों ने प्रारंभ कर दी है। विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर इन दिनों चर्चा में है। समाजवादी पार्टी से यहां पूर्व मंत्री मो. रिजवी चर्चित नेता हैं पर बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए शेख अहमद अली संजय भाई इनदिनों चर्चा में हैं। क्षेत्र में भी समाजवादी कार्यकर्ता उन्हें पसंद कर रहे हैं। लोगों में पहुंचने के लिए संजय भाई का प्रयास और चर्चा बहुत काबिल-ए-तारीफ है। आलम यह है कि संजय भाई लखनऊ और दिल्ली में हैं तो क्षेत्र में उनकी कमान उनका बेटा शेख मारुफ अली “शेखू” संभाल रहा है। बुधवार को शेखू ने पुर,पकड़ी, टंडवा, सहरोजा,पहराजपुर में अपने साथियों संग लोगों से मिला और अखिलेश यादव के संदेश को लोगों तक पहुंचाया। शेखू की चर्चा भी क्षेत्र में बहुत रही।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking