Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

प्रतिदिन त्वरित गति से बढ़ रहा सपा नेता अनिल राय का कारवां

-आपका नेता आपके द्वार
-नगर विधानसभा क्षेत्र के माधोपुर व आमघाट गांव में जनसंपर्क को पहुंचे नेताजी

Advertisement
7489697916 for Ad Booking


बलिया : समाजवादी पार्टी नगर विधानसभा के वरिष्ठ नेता अनिल राय अपने कारवाँ को त्वरित गति से आगे बढ़ा रहे हैं। आपका नेता आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनसंपर्क और संवाद का कार्यक्रम कर रहे हैं। इसी क्रम में आमघाट और माधोपुर गांव में वह जनार्दन जनता से मुखातिब हुए।

जनसंपर्क के दौरान वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता अनिल राय


विधानसभा क्षेत्र के माधोपुर व आमघाट में जनसंपर्क व संवाद करते हुए अनिल राय ने लोगों से विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का आग्रह किया। घर घर जाकर लोगों से संवाद से पता चल रहा है कि वर्तमान सरकार की अनेकों गलत नीतियों से आम जनजीवन छिन्न भिन्न हो गया है।किसानों की खाद की समस्या, गांवों में महंगे बिजली बिल की समस्या, नवजवानों की बेरोजगारी की समस्या, पुलिस थानों पर अवैध वसूली की समस्या से जनता अब निजात पाना चाहती है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को बुरी तरह से हराने जा रही है और युवा जोश अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित हो चुका है। जनसंपर्क कार्यक्रम में मुख्य रूप से आमघाट के पूर्व प्रधान जयराम सिंह, करीमन सिंह, संजय यादव बागी, शुभ सिंह, नन्द जी प्रधान, भगवान जी यादव, राजकिशोर सिंह, रविन्द्र वर्मा, संजय वर्मा, भोला पासवान, राजू गुप्ता, हरेराम यादव, संजय सिंह, शिव जी यादव, मनोज वर्मा, कमलेश तुरहा, माकुर यादव, माधोपुर निवासी अशोक पाण्डेय, गोपाल पाण्डेय, बशिस्ट पाण्डेय,भरत पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, कमला पाण्डेय, विशंभर पाण्डेय, आयुष पाण्डेय, अंकुर पाण्डेय, बाबा पाण्डेय, राजेश यादव,मयंक पाण्डेय,आदित्य पाण्डेय,घूरा यादव आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking