Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

फेफना जंक्शन पर शुरू हुआ रेलवे का मालगोदाम

-सुविधा
-बलिया स्टेशन से शीघ्र ही पूरी तरह समाप्त होगा मालगोदाम सेंटर
-बलिया नगर को जाम से मिलेगी राहत, नो-इंट्री अवधि में ट्रकों का प्रवेश नहीं


बलिया : बलिया शहर को शीघ्र ही अनावश्यक जाम से मुक्ति मिलने वाली है। सदियों से बलिया स्टेशन पर चल रहे मालगोदाम को फेफना जंक्शन पर शिफ्ट कर दिया गया है। फेफना रेलवे स्टेशन पर नया आधुनिक मालगोदाम तैयार किया है। फेफना मालगोदाम प्रारंभ हो गया है।
लगभग दो करोड़ की लागत से निर्मित मालगोदाम में आधुनिक सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। संभावना है कि नए मालगोदाम से आय बढ़ेंगी। मालगोदाम पर आधुनिक सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। धूल उढ़े नहीं इसके लिए फव्वारा भी लगाया गया है

Advertisement

7489697916 for Ad Booking