Advertisement
7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के दो सदस्यों का दावा

-विधानसभा चुनाव 2022
-मंत्री आनंद स्वरूप हैं विधायक, टिकट के लिए, नागेंद्र पांडेय और भगवान पाठक ने ठोका ताल
-पूरे विधानसभा क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों सहित शहर में अनेकों जगह लगे बड़े-बड़े होर्डिंग्स

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : मिशन 2022 के नाम से विख्यात हो चुका विधानसभा चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं। सत्ताधारी दल हो या विपक्ष सभी के वरिष्ठ कार्यकर्ता नेता विधानसभा का टिकट पाने की जुगत में हैं। बलिया की सात विधानसभा क्षेत्रों में नगर विधानसभा क्षेत्र की टीआरपी इस मामले में कुछ ज्यादा है। सपा और भाजपा दोनों दलों से दर्जनों ने दावा किया है।
समाजवादी पार्टी से दावा करने वालों की बात तो समझ में आती है कि पार्टी के यह सीट नहीं। लेकिन भाजपा ने नेताओं द्वारा सार्वजनिक रूप से टिकट का दावा अभी समझ में नहीं आता। यहां पार्टी का विधायक भी है और प्रदेश सरकार में मंत्री भी। यहां से टिकट का दावा करने वाले नेताओं की सूची में दो लोग ऐसे हैं जिनके कंधे पर भाजपा की जिम्मेदारी भी है कारण दोनों भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं। हम बात कर रहे हैं नागेंद्र पांडेय और भगवान पाठक(पूर्व विधायक) की। भगवान पाठक सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं तो नागेंद्र पांडेय जिले के सबसे बड़े डिग्री कालेज श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कालेज छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे हैं और बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार भी। आनंद स्वरूप शुक्ल की सीट से जिम्मेदार लोगों (प्रदेश कार्य समिति) के टिकट मांगने से पार्टी को भी सोचना होगा। हालांकि पार्टी का निर्णय क्या होगा यह तो समय ही बताएगा।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking