


-दुखद
-मृत उपनिरीक्षक जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के बीरीबारी गांव निवासी थे
रविशंकर पांडेय
बाँसडीह (बलिया) : कब कहां क्या हो जाय कहना बड़ा मुश्किल है। रविवार को देर शाम बांसडीह कोतवाली में तैनात 54 वर्षीय एसआई की मौत हो गई। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मैं हमराहियों के साथ गस्त में निकला था। सूचना मिली कि एसआई महेंद्र यादव की तबीयत खराब हुई है। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। एसआई महेन्द्र जी बड़े ही अच्छे उप निरीक्षक थे पुलिस विभाग काफी दुखी है।
जानकारी के मुताबिक जौनपुर के चन्दवक थाना के बीरीबारी गांव के निवासी थे एसआई महेंद्र यादव। बांसडीह कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि महेन्द्र यादव के दो पुत्र हैं, जिसमें एक पुलिस विभाग में ही अम्बेडकर नगर में तैनात है। परिवार के सभी लोग आ गए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है। उपनिरीक्षक के निधन पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी , उपनिरीक्षक रविन्द्र राय ,अवध यादव एवं समस्त स्टाफ कर्मी दुखी है।

9768 74 1972 for Website Design