Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

बाढ़पीड़ितों का हाल जानने जिले की दशा देखने कल आएंगे मुख्यमंत्री

-संभावित कार्यक्रम
-प्रशासनिक तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, बाढ़ व राजस्व विभाग विशेष सतर्क

बलिया : बाढ़पीड़ितों की दशा और जिले में बाढ़ की स्थिति का आकलन करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जिले में आएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना के बाद जिला प्रशासन ने तैयारियां करन प्रारंभ कर दिया है। बाढ़ और राजस्व विभाग विशेष सतर्क है।

संभावना है कि मुख्यमंत्री का उड़नखटोला पहले माल्देपुर उतरेगा। यहां हेलीपैड बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आने से लोगों को उम्मीद है कि बाढ़ राहत का लाभ उन्हें विशेष तौर पर मिलेगा। बाढ़ के आने के बाद जलशक्ति मंत्री का आना फिर मुख्यमंत्री का यह बताने को पर्याप्त है कि बलिया प्रदेश सरकार के प्रिय जिलों में एक है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking