


बलिया : बाढ़ से वैसे तो जिला ही परेशान है पर विधानसभा फेफना, बलिया नगर और बैरिया के लोग कुछ ज्यादा ही तंग हैं। कई गांवों में पानी समा गया है तो कई गांवों के प्रवेश मार्ग पर कमर तक पानी आ गया है। ऐसे में लोगों की दिक्कतें बढ़ीं हैं। नेताओं की परेशानी भी।
भारतीय जनता पार्टी फेफना विधानसभा के वरिष्ठ नेता अवलेश कुमार सिंह भी काफी परेशान हैं। बाढ़पीड़ितों की सेवा और मदद में पूरा पूरा समय लगा रहे हैं। पिछले कई दिनों से वह बाढ़ वाले इलाके में जा लोगों की मदद स्वयं कर ही रहे हैं आश्वासन भी दे रहे हैं कि सरकार भी मदद करेगी। अवलेश कुमार सिंह ने अपने इलाके के अंजोरपुर, मझरिया, हसनपुरा, इंदरपुर, थम्हनपुरा, गंगहरा व कोट गांव में लोगों से मिले। इस दौरान गांव के लेखपाल भी साथ रहे। श्री सिंह ने लेखपाल गणों को निर्देशित किया कि वे नुकसान की सूची बना शासन को भेंजे। उनके साथ विशाल सिंह, नमोनारायण सिंह, शेर यादव, भूलन राजभर, रोहित चौबे, जयप्रकाश सिंह, अवधेश सिंह व विनय पांडेय साथ रहे।



9768 74 1972 for Website Design