Advertisement
7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

भारतीय जनता पार्टी छोटे छोटे दलों से करेगी चुनावी गणबंधन

-मिशन 2022 विधानसभा चुनाव
-धरातल पर रेंग रहे एक दल से हुआ फाइनल भी, बलिया का एक सीट उस दल को
-भारतीय जनता पार्टी की ओर से बस घोषणा है बाकी, उस दल में मन रहा अंदरूनी जश्न

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 की शुरुआत में होना है। समाजवादी पार्टी चुनाव में 2012 की स्थिति दोहरा चाह रही है वहीं भारतीय जनता पार्टी 2017 के परिणाम को और मजबूती से दोहराना चाह रही है।
भारतीय जनता पार्टी छोटे-छोटे दलों से गठबंधन कर सभी को साथ लेकर रामराज्य लाना चाह रही है। इसी क्रम में भाजपा ने धरातल पर रेंग रहे एक दल को गले मिला लिया है। दल को भाजपा ने उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में 25 सीट देना तय भी कर दिए हैं जिसमें बलिया जिले की सात में एक विधानसभा सीट शामिल है। भाजपा ने उस दल को भले 25 सीट दिया है पर अधिकतय सीट पर चुनाव चिन्ह भाजपा अपना ही रखेगी। वह दल भी इस शर्त पर तैयार है।दल कौन है इसका एनाउंस होना तो शेष है पर प्रदेश में चुनावी गणित प्रारंभ हो गया है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking