Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

मिशन 2022 की राजनीति में 359 विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर की और बढ़ी महक और चहक

-शिष्टाचार मुलाकात
-सपाके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से मिले शेख अहमद अली “संजय भाई”
-सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक चर्चा करने संग लिया उनका आशीर्वाद भी

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जिले की सात विधानसभाओं में एक 359 विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर को फूलों की नगरी भी कहा जाता है। नगरी फूलों की है तो महक और चहक लाजमी ही है। परंतु विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी में इसकी महक और चहक और बढ़ गयी। कारण कि सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता शेख अहमद अली “संजय भाई” ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की राजनीतिक चर्चा भी हुई और उन्हें अध्यक्ष जी का आशीर्वाद भी मिला।
लखनऊ सपा मुख्यालय पर संजय भाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष से हुई इस मुलाकात को विधानसभा क्षेत्र में सभी काफी अहम मान रहे हैं। संजय भाई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को सभी बातें विस्तार से बताई।अध्यक्ष जी क्या क्या बातें हुई यह तो दोनों ही जानते हैं पर बाहर निकलने के बाद संजय भाई के चेहरे पर दिखी चमक कुछ कह रही थी। मुलाकात के दौरान संजय भाई के साथ वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरजेश यादव और योगी आदित्यनाथ के हमशक्ल सुरेश ठाकुर योद्धा भी मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking