Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

मैनेजर ही निकला पेट्रोल पंप लूटकांड का सूत्रधार

-पुलिस ने किया खुलासा
-साढ़े छह लाख रकम भी हुई बरामद, लूट से पहले ही लूटेरों ने बांट लिया था धन
-पांच की हुई गिरफ्तारी, पुलिस का दावा दो की भी गिरफ्तारी शीघ्र

रविशंकर पांडेय
बासडीह : बांसडीह थाना के पिंडहरा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप लूट की घटना का खुलासा पुलिस अधीक्षक ड. विपिन ताडा ने किया। लूट कांड नहीं प्री प्लान के तहत गायब धन प्रकरण पेट्रोल पंप मैनेजर ही निकला। पुलिस ने पांच लोगों को इस प्रकरण में गिरफ्तार कर साढ़े छह लाख बरामद भी किया। दो की गिरफ्तारी और शेष रकम शीघ्र बरामद होगी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 22 जुलाई की शाम को 8 लाख 88 हजार का लूट हुआ था। जिसमें लूट नही बल्कि पेट्रोल पंप का मैनेजर संजय गोंड़ ही मुख्य सूत्रधार था। इतना ही नहीं उक्त लाखों रुपये का पहले ही आपस में बंटवारा हो गया था। केवल खाली झोला ही गायब था। एसपी डॉ विपिन ने बताया कि 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। 6 लाख 50 हजार बरामद भी हुआ है।शेष दो लोग अभी फरार हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस टीम को दस हजार का ईनाम


पुलिस अधीक्षक ने बांसडीह सीओ, प्रभारी निरीक्षक सहित एसओजी टीम ने को गिरफ्तारी व बरामदगी के लिए 10 हजार रुपया पुरस्कार के की भी घोषणा किया।

सभी अभियुक्त 5 किमी की दायरा में


खास बात यह है कि जितने भी साजिश कर्ता थे सभी 5 किमी की दूरी की दायरा में ही सीमित थे। जिन्हें पुलिस ने हर सम्भव प्रयास कर गिरफ्तार कर लिया। चैंकाने वाला मामला यह रहा कि पेट्रोल पम्प मैनेजर सहित सभी ने पहले ही पैसा का आपस में बंटवारा कर चुके थे। गिरफ्तार लोगों में संजय गोंड़ निवासी राजपुर, लालकेश्वर यादव निवासी ग्राम जितौरा, पिंटू मिश्र उर्फ रजनीश मिश्र पुत्र ऋषिदेव मिश्र निवासी केवरा, अवधेश यादव निवासी जितौरा व धनजी बिंद निवासी राजपुर शामिल हैं।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking