Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

लखनऊ में “मिशन नारी शक्ति पुरस्कार 2021” से सम्मानित हुईं प्रतिमा उपाध्याय ‘पीहू’

-बढ़ाया मान
-प्राथमिक विद्यालय अमृतपाली में प्रधानाध्यापक हैं पीहू
राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री के हाथों मिला पुरस्कार
-प्रतिमा उपाध्याय को पहले ही मिल चुका है राज्यपाल पुरस्कार

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : बेसिक शिक्षा परिषद की अध्यापक प्रतिमा उपाध्याय पीहू ने शनिवार को एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया। प्रतिमा को लखनऊ में मिशन नारी शक्ति
पुरस्कार राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रदान किया। प्राथमिक विद्यालय अमृतपाली में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात प्रतिमा उपाध्याय पीहू राज्यपाल पुरस्कार पाकर भी जिले का मान बढ़ा चुकीं हैं।
सनद रहे कि लखनऊ में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बलिया में भी हुआ। सभागार में बैठी महिलाओं ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से इसे देखा। इस दौरान जब राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जिले की बेसिक शिक्षिका प्रतिमा उपाध्याय को सम्मानित किया तो सभागार में बैठी शिक्षिकाएं व अन्य महिलाएं गौरान्वित हो उठीं। निश्चित रूप से महिलाएं और बेहतर कार्य करने के प्रति प्रेरित होती दिखाई दीं। लखनऊ में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री के अलावा डॉक्टर दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री, संगीता रेड्डी, विमला बाथम, स्वाति सिंह, सुरेश खन्ना, आदि उपलब्ध रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking