Advertisement
Sunbeam 23-24
logic systems
sunbeam 23-24
logic systems
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

वर्तमान और पूर्व की जंग में अध्यक्ष जिला पंचायत बलिया का चुनाव

-समाजवादी पार्टी की तरफ से अगुवाई कर रहे सभी हैं पूर्व
-भाजपा की तरफ से अगुवाई कर रहे हैं सभी वर्तमान
-सपा में नहीं है कोई पूर्व सांसद, भाजपा में चार सांसद

बलिया : अध्यक्ष जिला पंचायत का चुनाव तीन जुलाई को होना है। बलिया में भाजपा और सपा की सीधी भिड़ंत है। सुप्रिया यादव और आनंद चौधरी के बीच जंग है। वैसे बलिया की जंग पूर्व और वर्तमान प्रतिनिधियों के बीच है। भाजपा में सांसद, मंत्री और विधायक हैं तो समाजवादी पार्टी में पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक हैं। समाजवादी पार्टी एक मामले में कमजोर दिख रही है कि उनमें कोई पूर्व सांसद नहीं दिख रहा।


भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो यहां सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, रवींद्र कुशवाहा, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, सकलदीप राजभर हैं तो मंत्री में उपेंद्र तिवारी और आनंद स्वरूप शुक्ल हैं। विधायक में संजय यादव, सुरेंद्र सिंह और धनंजय कन्नौजिया हैं। उसी तरह सपा में पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी, नारद राय, मो. रिजवी, के साथ पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव, मंजू सिंह, जयप्रकाश अंचल, गोरख पासवान हैं। इस सेना में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी मुख्य सेनापति जरूर हैं पर इस टीम में कोई पूर्व सांसद नहीं। पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी रामपुर जिले में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Advertisement
lalzhari devi mahavidyalaya
r-k-mission
lalzhari-devi-mahavidyalaya
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design