Advertisement
Sunbeam 23-24
logic systems
sunbeam 23-24
logic systems
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

विधायक संजय यादव तीनों प्रमुख जीते पर मंत्री आनंद स्वरूप दोनों हारे

ब्लाक प्रमुख निर्वाचन
-मंत्री उपेंद्र तिवारी ने भी अपने क्षेत्र में दो जिताए एक मिली शिकस्त
-विधायक सुरेंद्र सिंह के इलाके में दोनों प्रमुख भाजपा के पर अपने बूते

बलिया: क्षेत्र पंचायत प्रमुख का चुनाव संपन्न हो गया। भाजपा को बड़ी सफलता मिली पर उसे मुंह की भी खानी पड़ी। बात जिले की करें तो यहां भाजपा को मुंह की बलिया नगर विधानसभा में खानी पड़ी। मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के क्षेत्र में भाजपा दोनों सीट हार गयी। जबकि विधायक संजय यादव के क्षेत्र के तीनों सीटों पर पार्टी का परचम लहराया है। मंत्री उपेंद्र तिवारी अपने तीन सीटों में दो जिताने में सफल हुए। जीत विधायक सुरेंद्र सिंह के क्षेत्र के दोनों सीटों पर पार्टी उम्मीदवार की ही हुई पर यहां उम्मीदवार अपने दमपर जीते।
बात शुरू करें मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के बलिया न

नगर विधानसभा क्षेत्र की। यहां दुबहड़ ब्लाक में सपा की रीता सिंह निर्विरोध हो गयी वहीं बेलहरी में सपा के शशांक शेखर तिवारी प्रमुख हुए। दुबहड़ में सामान्य महिला सीट पर मंत्री जी को उम्मीदवार नहीं मिला वहीं बेलहरी में हार का सामना करना पड़ा।
बात सिकंदरपुर विधानसभा की करें तो यहां विधायक की हर चाल कामयाब हुई। यहां मनियर ब्लाक में सपना सोनी जी को शानदार विजय मिली वहीं नवानगर में केशव प्रसाद चौधरी और पंदह में राघवेंद्र यदुवंशी निर्विरोध ही हो गए। विधानसभा फेफना में गड़वार और हनुमानगंज मंत्री उपेंद्र जिताए इन्हें एकसीट सोहांव पर हार मिली। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के क्षेत्र में जीती भाजपा जरूर पर इसमें इनका योगदान शून्य रहा। मुरलीछपरा से सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के भाई जीते तो बैरिया से पूर्व विधायक विक्रम सिंह की बहू।

Advertisement
lalzhari devi mahavidyalaya
r-k-mission
lalzhari-devi-mahavidyalaya
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design