

-मंत्रीमंडल विस्तार
-तैयारी हुई पूरी, बस घोषणा होना रह गया शेष
-सात सदस्यों को दिलाई जा सकती है शपथ यह
-गाजीपुर की संगीता बिंद को मिल सकता ताज
बलिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपनी कैबिनेट में उत्तर प्रदेश के सात सांसदों को जगह देकर सबका साथ-सबका विकास वाला फार्मूला दिखाया। चुनाव यूपी में है यहां भी अंतिम समय सात विधायकों को मंत्री बनाना है। केन्द्र सरकार वाला फार्मूला यहां लागू कैसे होगा देखना है। संभावना प्रबल हो गई है कि गाजीपुर से विधायक संगीता बिंद को कैबिनेट में ताज मिलेगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट के कई सदस्यों का निधन कोरोना से हो गया। सात जगह रिक्त होने के बाद भी विस्तार नहीं हो रहा था। चुनाव को देखते और मंत्रियों के चेहरे स्पष्ट हो जाने के बाद लगता है कि शीर्ष ही विस्तार होगा। मंत्रियों को काम करने का मौका कम मिलेगा पर चुनाव में जातीय लाभ मिलेगा। लगता है सात मंत्रियों में अब गाजीपुर से विधायक संगीता बिंद बलवंत को मंत्री पद मिलेगा। इससे पहले बलिया जिले के एक विधायक को ताज मिलने की संभावना थी पर अब यह तमगा गाजीपुर जिले में सरकता दिख रहा है। योगी आदित्यनाथ किसे मंत्री बनाएंगे देखना है।

9768 74 1972 for Website Design