

बृजेश दुबे
गड़वार (बलिया) : क्षेत्र के बभनौली गांव स्थित मां काली धाम पर पूज्य ब्रह्मलीन संत पशुपतिनाथ बाबा के 111वीं जयंती के अवसर पर शतचंडी महायज्ञ संचालित है।
सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में यज्ञाचार्य पं. राहुल पांडेय अपने सहयोगी आचार्यगणों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार से यज्ञ में पूजन-हवन करा रहे हैं। वहीं यज्ञ स्थल पर शाम को कथावाचक चंग बाबा व रामजी पांडेय द्वारा सुनाए जा रहे संगीतमय प्रवचन को भी श्रद्धालु श्रोतागण भाव विभोर होकर सुन रहे हैं। यज्ञ मंडप की परिक्रमा श्रद्धालु भक्तजनों द्वारा सुबह से शाम तक प्रतिदिन की जा रही है। पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है। व्यवस्था में मुख्य रूप से यज्ञ समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ उपाध्याय, ऋतुराज मिश्रा,आशुतोष उपाध्याय, ऋषितोष, अविनाश यादव आदि अपना योगदान दे रहे हैं।



9768 74 1972 for Website Design