Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

सम्मान पूर्वक समारोह में हिन्दी सप्ताह का हुआ समापन

-जिला न्यायालय के सभागार में
-जनपद न्यायाधीश रहे आयोजन के मुख्य अतिथि, बेहतर आयोजन पर दिया धन्यवाद

Advertisement
7489697916 for Ad Booking


बलिया : जनपद न्यायालय बलिया के केंद्रीय सभागार में हिंदी सप्ताह का भव्य समापन समारोह सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिला जज बलिया ने किया।
हिंदी सप्ताह गोष्ठी के अध्यक्ष जिला जज बलिया, संयोजक अशोक कुमार ओझा (अधिवक्ता), पूर्व अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन बलिया और सचिव सर्वेश कुमार मिश्रा सिविल जज सीनियर डिवीजन बलिया के द्वारा समारोह का आयोजन किया गया। न्याय परिवार के मुखिया जनपद न्यायाधीश आलोक कुमार त्रिवेदी के कर कमलों से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया गया। अतिथियों के माल्यार्पण के पश्चात समिति द्वारा चयनित व नामित न्यायिक अधिकारियों को हिंदी भाषा प्रशस्ति पत्र देकर हिंदी लेखन के प्रति उत्साह संवर्द्धन किया। प्रशस्ति प्राप्त करने वालों में दिनेश कुमार मिश्रा, स्पेशल जज, अजय कुमार दीक्षित स्पेशल जज, नितिन कुमार ठाकुर एडीजे, विनोद कुमार एडीजे, श्रीमती श्रद्धा तिवारी अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बलिया, एवं वद्री विशाल पांडेय पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण बलिया, सुरेन्द्र प्रसाद , मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अविनाश कुमार मिश्रा , सिविल जज जूनियर डिवीजन पूर्वी, सुश्री शशि किरण, सिविल जज जूनियर डिवीजन को जिला जज ने प्रशंसा पत्र दिया। इसके अतिरिक्त सम्मानित होने वालों में उदय नारायण राय अधिवक्ता तथा लेख-लेखन में गोपाल जी सिंह आदेश वाहक व आद्या प्रसाद मिश्रा लिपिक भी शामिल रहे। गोष्ठी के सचिव सर्वेश कुमार मिश्रा सिविल जज सीनियर डिवीजन बलिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अशोक कुमार ओझा अधिवक्ता संयोजक ने सभा का संचालन किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking