-दोनों नेता बने आयोग के सदस्य
-देवेंद्र यादव को पिछड़ा वर्ग तो शेषनाथ आचार्य को मिला अनुसूचित जाति आयोग
बलिया: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही गठित किए गए आयोगों में भी बलिया जिले को सम्मान मिला है। सरकार ने देवेन्द्र यादव और शेषनाथ आचार्य को पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जनजाति वर्ग आयोग में सदस्य पद की जिम्मेदारी दी है।

सनद रहे कि देवेन्द्र यादव भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं. देवेंद्र यादव अभी हाल ही में हुए जिला पंचायत चुनाव में हार गए थे। आयोग का सदस्य बनते ही जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई। मोबाइल फोन पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।

उसी प्रकार शासन द्वारा एससी/एसटी आयोग के 15 सदस्यी कमेटी में ही बलिया जनपद के शेषनाथ आचार्य को भी जगह दिया गया है। जिसकी जानकारी मिलते ही बिल्थरारोड और बलिया के भाजपा कार्यकर्ताओं समेत जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई। शेषनाथ आचार्य बिल्थरारोड के मूल निवासी हैं और उनकी गिनती भाजपा के पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ता में होती है।
9768 74 1972 for Website Design