Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान का किया प्रयास

-जनचौपाल
-विधानसभा क्षेत्र बैरिया के दर्जन भर गांव में भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने लगाई जनचौपाल
-प्रदेश व केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बताया, कोविड से बचने की कही बात

बलिया: भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र बैरिया के दर्जन भर गांवों में जनचौपाल लगाया। इस दौरान नेता ने लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान का प्रयास किया। लोगों के बीच केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को रखा तथा सभी से कोविड के प्रकोप से बचने के लिए वैक्सीन लगाने और बचाव करने की बात कही।


ग्राम पंचायत बेलहरी, पचरूखिया, दीघार, मझौवां, रामपुर, पियरौंटा, दुधैला, बबुआपुर, कृपालपुर, सोनवानी आदि गांवों में साकेत सिंह सोनू क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर की चौपाल लगी। सशक्त भाजपा समर्थ भारत जनसमागम योजना के तहत लोगों के बीच पहुंच सबका हालचाल लिया। लोगों की कुशलता और शुभकामनाएं जानी। पब्लिक की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का प्रयास किया। कुछ को संबंधित के यहां फोन कर सुलझाया तो कुछ के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। साकेत सिंह सोनू ने सभी को कोविड से बचने की बात की। मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को भी बताया। इस दौरान एसडी सिंह , रंजन सिंह , नीतीश मिश्रा , जितेंद्र मिश्रा, अमिताभ उपाध्याय ,कुंवर गोपाल सिंह, हरि सिंह, श्रीपति शुक्ल आदि साथ रहे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking